कुरुद…. केन्द्रीय विद्यालय कुरुद के छात्र रुद्रांश ने सीबीएसई 10 वीं में 97 फीसदी अंक हासिल किया है l पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद के छात्र रुद्रांश साहू अपने स्कूल में प्रथम श्रेणी में आए हैं l अपनी इस सफलता पर रुद्रांश ने कहा कि नियमित अभ्यास, माता पिता और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देश ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू के होनहार पुत्र रुद्रांश साहू की इस सफलता के लिए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अपने ऑफिस बुलाकर बधाई दी है। नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू सह परिवार प्रतिभावान छात्र के घर जाकर मुंह मीठा करा उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बताया गया है कि केवी के छात्र रुद्रांश ने संस्कृत और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषयों में 100 में 100 अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह इस स्कूल की अन्य छात्रा धनश्री साहू ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं हेमांशु धीवर 92.4 अंकों के साथ तृतीय और वेदांत साहू 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान अर्जित किया। प्राचार्या ग्लोरिया मिंज ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। इस शानदार प्रदर्शन में विद्यालय के विषय शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।



