Dhamtari : राज्य आपदा मोचन निधि से दो हितग्राहियों को 50-50 हजार रूपये स्वीकृत

SHARE:

धमतरी। कोविड 19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजन/आश्रितों को अनुदान सहायता दिया जाता है। इसके तहत कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी द्वारा जिले के दो हितग्राहियों को राज्य आपदा मोचन निधि से 50-50 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरूद के ग्राम जोरातराई के श्री गोवर्धन की मृत्यु कोविड 19 से होने पर उनके परिजन श्रीमती प्रेमीन दीवान और ग्राम मंदरौद के श्री तन्मय यादव की मृत्यु कोविड 19 से होने पर उनके परिजन श्री कमल नारायण यादव को 50-50 हजार रूपये की स्वीकृति राज्य आपदा मोचन निधि से दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment