लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

धमतरी। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्तर पर लेखापाल (संविदा) के 04 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यह सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.nic.in⁠ एवं www.dhamtari.gov.in⁠ पर देख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि  28 सितंबर  को उक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर 22 अक्टूबर  तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया, जिसके बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की गई है।

जारी सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रमाणिक दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर अथवा साधारण डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से वीबीजीराम जी शाखा, जिला धमतरी में प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर अपनी पात्रता एवं आवेदन की स्थिति की जांच कर लें।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित मापदंडों के अनुरूप परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो, तो वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment