रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 नवंबर को राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से लोकभवन के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 10 मिनट पर लोकभवन पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजकर 5 मिनट पर लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित समय निर्धारित है।








