रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायगढ़ और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 7:15 बजे रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 7:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 7:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8:25 बजे रायगढ़ जिले के चिरखपानी स्थित ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 9:50 बजे धरमजयगढ़ स्थित कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे तपकरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 3:40 बजे रेस्ट हाउस तपकरा पहुंचेंगे। शाम 4:50 बजे रेस्ट हाउस से रवाना होकर शाम 5 बजे तपकरा स्थित छठ घाट पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुख्यमंत्री छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे छठ घाट से रवाना होकर शाम 6:30 बजे जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल के ग्राम बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।








