कवर्धा। जंगली हाथी के हमले में कवर्धा जिले के पिटारी गांव निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान राम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने गांव से बाजार जाने के लिए निकली थी, तभी जंगल के रास्ते में अचानक उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी के हमले में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, राम बाई अपने गांव पिटारी से बाजार जाने के लिए निकली थीं। वह जंगल से लगे रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने एक जंगली हाथी आ गया। महिला इससे पहले कि खुद को संभाल पातीं, हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।








