Dhamtari :दुगली में चिन्हारी महोत्सव, कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रतिभा का सम्मान

धमतरी। जिले के नगरी विकासखण्ड के दुगली में,क्षेत्र की आराध्य देवी माता अंगार मोती के प्रांगण में गत दिनों फुल मंडाई की अवसर पर सम्मान समारोह का ग्यारहवां संस्करण 2026,माता अंगार मोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली के बैनर तले किया गया। समिति के परंपरा अनुसार माता अंगार मोती को फूल भेंट कर परंपरा निभाई गई। छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह,क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम,और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर,ग्राम प्रमुख और समिति के पदाधिकारियों के साथ समस्त ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

मंचिय कार्यक्रम दौरान ग्यारहवीं संस्करण सम्मान समारोह का भावभरा सम्मान आयोजक परिवार व्दारा शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में किया गया। सम्मान समारोह में इनको सम्मान मिला। सर्व प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम की धर्मपत्नी सोमवती नेताम के साथ समस्त परिवार जनों को साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।सैनिक सम्मान तहत सेवा निवृत्त सैनिक सम्मान बसंत सिंह सोरी,ग्राम दिनकरपुर को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में शहीद निर्मल सिंह नेताम प्रतिभावान छात्र सम्मान वनांचल के दसवीं बारहवीं के टापर छात्र छात्राओं दसवीं में माधुरी नेताम पिता रामसिंह ग्राम कौव्हाबाहरा,व्दितिय तरुणा पिता नरेश कुमार कर्राघाटी, बारहवीं से देवकुमार पिता सोभीराम यादव सराईटोला,व्दितिय चंन्द्रमणी पिता तेजपाल ग्राम दलदली को सम्मानित किया गया।खेल के क्षेत्र में भावेश सिन्हा,जयंत कुमार,साहिल कुमार,दीपेश कुमार, देवेश कुमार,सुर्या नेताम,राहुल कुमार, नरेन्द्र कुमार,सांवनी कावड़े,वैशाली,उत्कृष्ट सम्मान दिया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र दशरथ नेताम बांधा,खेमराज सेन दिनकरपुर,उत्तम ध्रुव मगरलोड को आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरागत वैद्य सम्मान से सम्मानित किया गया। सेवा के क्षेत्र में ललिता बाई नेताम,कमितला बाई नेताम,भानबाई नेताम,अहिरा बाई मरकाम को मितानिन कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा सम्मान से मंच से सम्मानित किया गया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment