Dhamtari :जनजातीय गौरव दिवस पर नरहरपुर में रंजना साहू ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

धमतरी। जनजातीय गौरव दिवस पर कांकेर जिले के नगर पंचायत नरहरपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और धमतरी के पूर्व विधायक रंजना साहू ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान एवं दूरदर्शी पहल से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परम्पराओं और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल अंग्रेजी शासन के विरुद्ध नहीं था, बल्कि अन्याय, शोषण और सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ जनजागरण का भी प्रतीक था। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अपने समाज, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्र की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के अनेक जनजातीय वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करने का अवसर मिलता है। यह दिवस केवक एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और गौरवशाली विरासत के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment