Dhamtari : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मिलेगा अवसर

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति एवं सुधार की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं अभिहित अधिकारी मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों के विलोपन तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन का कार्य करेंगे।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर निगम धमतरी, जिला पंचायत तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी सहित अन्य प्रचार माध्यमों से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।
मुख्य तिथियां
’ प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन – 12 नवंबर 2026
’ दावा-आपत्ति एवं संशोधन – 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026
’ अर्हता तिथि – 1 जनवरी 2027

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment