मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व 142 करोड़ रुपये के 97 कार्यों का करेंगे लोकार्पण

सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ, सड़क, पुल-पुलियों एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जिले की विकास को मिलेगी नई गति

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  19 नवम्बर  को तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गा मैदान में आयोजित सेवा संकल्प तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 142 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 97 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 316 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत के 178 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ भी करेंगे।

इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सड़क अधोसंरचना, आवागमन और नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलने के साथ आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब होंगे।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े,राजयसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,विधायक संदीप साहु, विधायक इंद्र साव,विधायक कविता प्राण लहरे,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी बघेल,जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल,जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन वर्मा,ईशान वैष्णव,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,सरपंच मोंगरा धृतलहरे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment