धमतरी। थाना अकला डोंगरी पुलिस ने ग्राम कोहका में दबिश देकर आरोपी के घर से 21 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अकला डोंगरी पुलिस द्वारा ग्राम कोहका निवासी आरोपी भारत लाल मंडावी के घर पर विधिवत रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी द्वारा निर्मित कुल 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना अकला डोंगरी में अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।







