रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया है।
महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ उप सचिव मार्टिन लकड़ा को अब पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत रोमन कुमार गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक 4 में पदस्थ उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।







