छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 22 दिसंबर तक होंगी आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 14 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बताया कि हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के अंतर्गत 14 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं संस्कृत, 15 दिसंबर को सामान्य हिन्दी, 16 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 17 दिसंबर को गणित, 19 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान तथा 21 दिसंबर को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम की द्वितीय एवं चतुर्थ अवसर परीक्षा के तहत 14 दिसंबर को विशिष्ट उर्दू, 15 दिसंबर को राजनीति शास्त्र, 16 दिसंबर को समाजशास्त्र, 17 दिसंबर को रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं इतिहास, 19 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, गणित, जीव विज्ञान एवं भूगोल, 21 दिसंबर को अर्थशास्त्र एवं भौतिकी तथा 22 दिसंबर को सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment