63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धमतरी। देशी शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 63 पौवा शराब जब्त किया गया, जिसकी कीमत 6,040 रूपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मकेश्वर वार्ड निवासी श्रीराम ध्रुव एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से देशी शराब रखकर आमातालाब रोड की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने आमातालाब स्थित यादव भवन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास प्लास्टिक बोरी से अलग-अलग कंपनियों की 63 पौवा देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर शराब को जब्त कर किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment