स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है । 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दबाव की परिस्थितियों में विश्व स्तरीय प्रदर्शन किया।
इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की नाबाद पारी खेलकर जीटी की पारी को 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन तक पहुंचाया था. आरसीबी के रसिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के हिस्से में दो-दो विकेट हासिल किये। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की जादुई पारी की बदौलत 18 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।







