अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 प्रकरणों मे 5 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।  जिले में पुलिस ने अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। भखारा, मगरलोड और कुरूद पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन जब्त किए हैं।

पहली कार्यवाही में भखारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी (CG 05 AS 9740) को रोककर तलाशी ली। वाहन से 30 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दिनेश साहू (32 वर्ष) और वेद प्रकाश सेन (23 वर्ष) निवासी बगदेही को गिरफ्तार कर स्कूटी सहित कुल 52,400 रुपये का मशरूका जब्त किया। दूसरी कार्यवाही में ग्राम हंचलपुर क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बेचते हुए एक महिला आरोपी हेमेश्वरी बंजारे (41 वर्ष) निवासी कोपेडीह को पकड़ा गया, जिसके पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई।

मगरलोड और कुरूद में भी कड़ा प्रहार
थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम परसाबुड़ा कमारपारा पुलिया के पास रेड मारकर आरोपी बलराम कमार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। उधर, कुरूद पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल (CG 05 AT 9842) पर शराब परिवहन कर रहे नोहर सिंह साहू (35 वर्ष) निवासी बगदेही को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 40 पौवा देशी मसाला शराब और बाइक जब्त की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail