CCPL में कमेंट्री करेंगे कुरूद के हरीश देवांगन

धमतरी। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जब क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्कों की बरसात होगी, तब स्टेडियम से लेकर टीवी स्क्रीन्स तक हमारी अपनी माटी की ‘गुरतुर’ बोली का जादू बिखरेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित होने वाले बहुप्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 में इस बार कमेंट्री बॉक्स से इतिहास रचा जाएगा। कुरूद क्षेत्र के हरीश देवांगन को इस बड़े मंच पर लाइव छत्तीसगढ़ी कमेंट्री करने के लिए आधिकारिक तौर पर चुन लिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail