Dhamtari : आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए अंतिम सूची जारी

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र उसलापुर, माटेगहन और आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 मोंगरागहन में सहायिका की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा जांच उपरांत अनंतिम सूची जारी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त सूची पर आगामी 15 जून तक ई-भर्ती पोर्टलhttps://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाईन दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment