प्रदीप साहू @ नगरी। बूढादेव स्थल घुरावड़, ग्राम पंचायत घुरावड़ बेलर गांव में बड़ी धुमधाम से मनाया गया नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौसमी मंडावी सदस्य जनपद पंचायत नगरी, ग्रामीण गायता कन्हैया नेताम , सरपंच महेश नेताम , ग्रामीण अध्ययक्ष खेमराज धुर्वे की आतिथीय में सम्पन्न हुआ।
बूढ़ादेव की पुजा कर आदिवासी संस्कृति, परम्परा और विचारों के साथ आदिवासी युवा, युवतियों द्वारा रेला पाटा नृत्य कर नवा खाई ठाकुर जोहारनी पर्व बड़ी धुमधाम, उत्साह उमंग और श्रद्धा विश्वास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आदिवासी गोड़ समाज प्रमुख हिरसिंग मरकाम ,इतावरु नेताम , रतनलाल कोराम ,पूसाऊ राम मरकाम, रिसाउराम कोराम ,संतोष नेताम, अलकुराम मंडावी, दीनदयल मरकाम ,कन्हैया नेताम, नोहर सींग मरकाम ,रुपलाल कोराम, हेमराज नेताम ,संकिता मंडावी ,अमरिका नेताम ,दुलेश्वरी मरकाम, भारती शोरी, भारती नेताम ,भूमिका मंडावी सहित समाज प्रमुख, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।










