धमतरी। राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में शनिवार 17 फरवरी 2024 को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कलेक्टोरेट में किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे शुरू होकर संध्या 5 बजे तक चलेगी। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जनसमस्या निवारण शिविर के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है। इस शिविर में राजस्व सम्बंधित समस्या जैसे फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन,किसान किताब, नवीनीकरण आदि का निराकरण किया जाएगा।