रायपुर। हज कमेटी के माध्यम से आगामी वर्ष हज यात्रा पर जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ हो चुकी है।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई द्वारा हज 2027 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 22 जून 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। श्री बेग ने बताया है कि ऑनलाइन हज आवेदन एवं हज गाइडलाइन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेब साइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है।
आवेदकगण हज सुविधा एप्स के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज आवेदकों के पास 31दिसंबर 2027 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना लाज़मी है। ऑनलाइन हज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20जुलाई 2026 (11:59 PM) निर्धारित है।
हज 2027 के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों से उन्होंने अपील की है कि, सभी आवेदकगण, आवदेन करने के पूर्व हज गाइडलाइन को पढ़कर समस्त दिशा निर्देशों का पालन करें।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।







