धमतरी। अमाबगीचा में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआरियों से 10,800 रुपये नगद, 6 मोटरसाइकिल एवं 7 मोबाइल जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना भखारा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रामपुर स्थित अमाबगीचा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर भखारा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे जुआरियों मेघनाथ साहू (30 वर्ष), राजेश कुमार रात्रे (32 वर्ष), महादेव रात्रे (68 वर्ष), गजेंद्र कुमार निषाद (40 वर्ष), नारदराम निषाद (39 वर्ष), छन्नु लाल रात्रे (77 वर्ष), देनेश्वर साहू (56 वर्ष) एवं कवल सिंह साहू (52 वर्ष) सभी निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी को पकड़ा। पुलिस ने मौके पर जुआ फड़ से एवं जुआरियों से 10,800 रुपये नगद, ताश पत्ती, 5 मोटर सायकल एवं 01 सुपर एक्सल, 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन एवं 3 कीपैड मोबाइल जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।







