गाड़ाडीह में जैविक किसान रमन लाल साहू द्वारा मनाया गया बलराम जयंती

कुरुद। ग्राम गाड़ाडीह के मां पार्वती गौ शाला में जैविक किसान रमन लाल साहू द्वारा बलराम जयंती मनाया गया। साथ ही गौ आधारित कृषि गोबर गैस प्लांट भी दिखाया गया। साथ ही साथ किसानों को पैरा फूटू का प्रशिक्षण चंद्र शेखर साहू गणेश पुर वाले द्वारा व गोबर से दिया शुभ लाभ ॐ और कई प्रकार का उत्पाद बना कर बेरोजगारी से रोजगार पाने का तारीका बताया गया।
भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर द्वारा भगवान बलराम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए किसान संगठन को एक होकर जागरुक होने को कहा रमन लाल साहू जी की तरह गौ आधरित खेती कर स्वस्थ जीवन जीने को कहा गया। मां पार्वती गौ शाला किसानों के लिए प्रेरणा दाई बन गया है।
रमन लाल साहू और किसानों के द्वारा बताया गया कि किसानों और गौशला का रास्ताको कलेक्टर को मांग करने पर दिया गयाथा उस रस्ता को बार बार रोका जा रहा है उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों का और गौ शाला का रस्ता को बंद कर दिया जाता है। किसान संगठन द्वारा निरक्षण करने पर पाया गया कि विद्यांकी विभाग द्वारा रास्ता छोड़ कर अपना घेरा दोनो तरफ 7साल पहले से लगा चूका है किसानों ने लाखो रूपया खर्च कर रस्ता में रापीस मुरम डालकर बनाया गया है उस रास्ते को बंद करना गलत बताया गया। उद्यांकी किसानों के हित के लिए ही बनाया गया है ना कि प्रताड़ित करने के लिए।

Leave a Comment

Notifications