मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सुबह गांधी चौक मे विशाल जीव दया का आयोजन महावीर युथ फाउंडेशन द्वारा किया गया। जिसमे गौ माता के लिए लगभग 700 किलो खीरा, 300 किलो केला एवं कुत्तो के लिए 300 पैकेट टोस्ट का वितरण किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे सकल समाज के लोगो ने अपनी सहभागिता दी। लोगों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में जा कर जीव दया की। हर वर्ष की भांति इस बार भी फाउंडेशन द्वारा 10 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दिन छाछ वितरण का आयोजन नेहरू चौक में रखा गया।
