धमतरी। अमीर गरीब दलगत राजनीति से परे है सुशासन तिहार ये कहना है सुशासन तिहार का हिस्सा बनने आये या कहे कि अपनी मांग-समस्या और शिकायतों को लेकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डालने आए लोगों का। लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शासन में लोगों की समस्या शिकायतों को दूर करने के लिए जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, उससे उनकी समस्या शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा। साथ ही आम जनों को सीधे शासन प्रशासन से संवाद करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
सुशासन तिहार को लेकर सुभाष वार्ड की पार्षद पूर्णिमा देवांगन का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जो सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, वह बहुत ही अच्छी पहल है। इसकी मदद से जनता क़ो अपनी समस्याए शासन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण साय-साय करेगी.
अपनी समस्याओं को लेकर समाधान पेटी में अपना आवेदन डालने आये बांसपारा निवासी अशोक पांडे ने बताया मैं अपनी समस्याओं को लेकर आज नगर निगम कार्यालय में आया हूं। मुझे खुशी है की पहली बार अपनी समस्याओं को रखने का अवसर सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है, यह सुशासन की पहचान है। मुझे भरोसा है कि की मेरी समस्याओं का समाधान सुशासन तिहार में होगा। वही विंध्यवासिनी वार्ड के श्री राजू तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 से शारीरिक दिक्कतों के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं। इसके पूर्व उनका एपीएल राशन कार्ड बना हुआ है, जिसे वह बीपीएल में बदलवाना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इसी प्रकार औद्योगिक पार्क के रामेश्वर साहू ने कहा कि वह रेलवे प्रभावित हैं और सरकार से मदद के लिए आवेदन देने आये है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि विष्णु देव सरकार उनकी मदद जरूर करेगी उन्होंने इस सुशासन तिहार को सरकार की सराहनीय पहल भी बताया।