धमतरी @ विश्वनाथ गुप्ता। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विधायक ओंकार साहू समेत कांग्रेसी नेता एक हादसे का शिकार होते हुए बाल बाल बचे है बताया गया कि बुधवार की दोपहर कांग्रेस नेता गण शहर की विवेकानंद वार्ड और जोधापुर वार्ड स्थित अटल आवास गृहों का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान अटल आवास का एक ब्लॉक की जर्जर सीढ़ियां अचानक ढह गईं। हालांकि गनीमत रही कि कांग्रेसी नेता इसकी चपेट में नहीं आए अन्यथा उनके साथ कोई अनहोनी तय थी।
इस घटना के बाद कांग्रेसी नेता गण प्रशासन और नगर निगम के द्वारा गरीबों के आवासों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी भड़ास निकाली और आरोप लगाते हुए कहा कि जायजा ले रहे थे, तभी अचानक एक जर्जर भवन की मुख्य कंक्रीट की सीढ़ी भरभराकर नीचे गिर गई। जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ को हल्की छोटे आई हैं. इस घटना से साफ है कि ये इमारतें अब रहने लायक नहीं बची हैं और कभी भी वहां किसी के साथ भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है उन्होंने लोगो को हादसे से बचाने पुनर्निमाण समेत उन्हें राहत देने की मांग की है बता दे कि यह जानकारी दोपहर 1 बजे बुधवार को मिली है।
निरीक्षण के दौरान नेताओं ने पाया कि अटल आवास परिसर की स्थिति पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुकी है और लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। छतों की जर्जर स्थिति के कारण ऊपरी मंजिल का पानी नीचे के घरों में भारी मात्रा में लगातार टपक रहा हैं। पानी के रिसाव के कारण पूरे घर की दीवारें हमेशा गीली रहती हैं। इसके चलते बिजली के बोर्ड और दीवारों में करंट उतरने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे मासूम बच्चों की जान पर चौबीसों घंटे खतरा मंडरा रहा है। अधिकांश ब्लॉकों की सीढ़ियां और छज्जे सड़ चुके हैं, मकानों की दीवारों में चौड़ी दरारें आ चुकी हैं। बदहाली से त्रस्त स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे अटल आवास को ढहाकर अलग-अलग भागों (चरणबद्ध तरीके) में इसका नए सिरे से पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित आशियाना मिल सके।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर नें कहा की “अटल आवास की यह बदहाली प्रशासनिक उदासीनता की पराकाष्ठा है। यहाँ बुनियादी सुविधाएं तो दूर, लोगों का अस्तित्व ही खतरे में है। दीवारों की सीलन और करंट की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। आज ढही सीढ़ियां यह चीख-चीख कर कह रही हैं कि ये भवन अब रहने योग्य नहीं बचे हैं। यहां के निवासी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। हम जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हैं कि या तो तत्काल इन आवासों को अलग-अलग भाग में खाली कराकर इनका पुनः निर्माण शुरू किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन का बिगुल फूंकेगी।
विधायक ओंकार साहू नें कहा की यह बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला है। सरकार और स्थानीय प्रशासन गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज हमारे निरीक्षण के दौरान जो सीढ़ियां भरभराकर गिरीं, उन पर रोज़ मासूम बच्चे और बुजुर्ग चढ़ते-उतरते हैं। अगर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। निरीक्षण के पश्चात उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। हम सदन से लेकर सड़क तक इन गरीबों के हक की आवाज़ उठाएंगे।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवार, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, शास्त्री सोनवानी, राकेश मौर्या, उदित नारायण साहू, आशुतोष खरे, प्रवीण साहू, अविनाश मारोठे, अभिषेक ठाकुर, मानिक साहू श्रीकांत तिवारी, मानिक साहू, समीन खान वीणा देवांगन, संजय देवांगन, सूरज पासवान, योगेश्वर साहू, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष … पूर्व में हमर धमतरी की टीम ने न्यूज के माध्यम से किया था आगाह ,,कई चैनलों और अखबारों ने भी उठाया था मुद्दा ,, सवाल तत्कालीन शासन ,,वर्तमान शासन या सिर्फ प्रशासन है जिम्मेदार अनदेखी क्यों









