केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। देश में पिछले काफी समय से चल रहे नीट पेपर लीक विवाद और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।गौरतलब है कि छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक संदेश

इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा:”मैंने पहले ही दिन से इस मामले की जिम्मेदारी ली थी और कभी भी इस परिस्थिति से मुंह नहीं मोड़ा। मेरा शुरू से ही यह संकल्प रहा है कि किसी भी मेधावी छात्र का करियर परीक्षा माफिया की वजह से खराब न हो। हम किसी भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment