छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम मीटिंग 29 जुलाई को दिल्ली में, राहुल गांधी करेंगे अध्यक्षता

रायपुर…. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम मीटिंग बुधवार (29 जुलाई) को होने जा रही है। इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी सीनियर नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। इस दौरान प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव, पार्टी के काम की समीक्षा, मानसून सत्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में कैसे काम करना है इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल होंगे।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment