रांची। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की कोबरा (COBRA) 209 बटालियन ने एक करोड़ रुपये के इनामी और देश के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में शामिल मिसिर बेसरा (Misir Besra) को गिरफ्तार कर लिया है।
मिसिर बेसरा के साथ दो अन्य नक्सली मोछू और गौरव हांसदा भी पकड़े गए हैं। यह कार्रवाई गिरिडीह-धनबाद क्षेत्र के जंगलों में की गई।
मिसिर बेसरा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का शीर्ष नेता और सेंट्रल कमेटी का सदस्य माना जाता है। वह लंबे समय से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख रणनीतिकार रहा है। उस पर झारखंड सरकार और अन्य एजेंसियों ने कुल ₹1 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था।









