धमतरी। देशी शराब के साथ आरोपी को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी से 25 पौवा देशी शराब जप्त किया ।
थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम लोहरसी रेस्टहाउस के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहरसी निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे एक थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब तथा शराब बिक्री की रकम 100 रूपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 95/2026, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।









