नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम
धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी  रविवार 2 अगस्त को धमतरी प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 8:30 बजे रायपुर स्थित शंकर नगर निवास से सड़क मार्ग द्वारा धमतरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री चौधरी प्रातः 9:45 बजे धमतरी के मराठा मंगल भवन पहुंचकर ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए जाएंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्री चौधरी दोपहर 1 बजे धमतरी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न लगभग 2:30 बजे शंकर नगर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment