ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की सरेराह हत्या

दुर्ग। | छत्तीसगढ़ दुर्ग में रविवार रात सरेराह ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की हत्या कर दी। लूट की नीयत से बाइक सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोका। विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। घटना जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के रहने वाले थे और वह पंच थे। उनकी पत्नी सरपंच है। इसके अलावा प्रकाश सिंह कश्यप धमधा मंडल कोषाध्यक्ष भी थे। फिलहाल, पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप (45) अपने 2 साथियों के साथ रविवार रात भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल रिश्तेदार से मिलने गए थे। खाना खाने के बाद करीब 2 बजे रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच 4 बाइक सवारों ने उन्हें डंडा अड़ाकर रोका। बदमाशों ने प्रकाश से मोबाइल और कैश छीनने की कोशिश की, जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे प्रकाश सिंह कश्यपर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मोबाइल और करीब 4 हजार कैश लूटकर मौके से फरार हो गए।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment