धमतरी। जिले के मुख्य बस स्टैंड में बस में मासूम बच्चे को छोड़कर महिला भाग गई। महिला की तलाश जारी है। बाल कल्याण समिति ने बच्चे को अपने अंडर में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में पचपेढ़ी नाका से एक महिला चढ़ी। उसके हाथ में एक करीब चार माह का बच्चा था, यह बस लगभग 3.15 बजे धमतरी पहुंची। इस दौरान सीट में बच्चे को सुलाकर महिला भाग गई। बच्चे का कोई भी पालक नहीं होने पर बस स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इसके आलावा चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया। दोनों टीमों ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ बताया।
चाइल्ड लाइन के नीलम साहू ने बताया कि यह बच्चा लड़का है और 4 से 5 माह का है। महिला कौन थी, मामला क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति के अंडर में बच्चा है। इसे विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर के सुपुर्द किया जायेगा।




