भिलाई। सेक्टर-6 स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।चोरों ने मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और मंदिर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
दरअसल, आज सुबह करीब 5 बजे जब मंदिर के पुजारी आरती के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के सभी ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद तुरंत मंदिर ट्रस्ट को इसकी जानकारी दी गई। ट्रस्टियों ने भिलाई कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं आसपास की बस्तियों और दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।




