Dhamtari :  सिंगपुर में 13 अगस्त को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

धमतरी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 13 अगस्त को ग्राम सिंगपुर, विकासखंड मगरलोड में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसमें डॉ. मुकेश केशरवानी (एमडी मेडिसिन), डॉ. हरिकृष्ण प्रधान (एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. प्रीति केशरवानी (एमडी ऑनकोलॉजी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगी।
शिविर में सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं कैंसर से संबंधित संभावित लक्षणों या स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों को कैंसर विशेषज्ञ से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment