कुरुद में 15 मार्च को विशाल शोभा यात्रा, बाइक और कार रैली का आयोजन

SHARE:

कुरुद….  बुधवार को जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू के अध्यक्षता एवं कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक लेख राम साहू के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत किया गया. जिसमें जिला के समस्त पद अधिकारी गण तहसील अध्यक्ष के विशेष उपस्थिति में निम्न प्रस्ताव व कार्य योजना तैयार की गई है.
  आराध्य देवी भक्ति संत माता कर्मा के जन्म उत्सव कार्यक्रम जिला साहू संघ धमतरी के संयोजन में विशाल शोभा यात्रा 11:00 बजे एवं बाइक और कार रैली का आयोजन 15 मार्च को  3 बजे किया गया है, जिसमें जिला के प्रत्येक गांव से 20 युवकों को मोटरसाइकिल के साथ एकलव्य खेल परिसर में उपस्थित होना है. उसके बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली को प्रारंभ किया जाएगा जो सदर बाजार होते हुए अर्जुनी चौक तक वापस होकर रुद्री रोड में भक्त कर्मा माता प्रतिमा की पूजा अर्चना कर यह रैली हेरिटेज भवन तक प्रस्थान करेगी, उसके बाद वहां साहू समाज के द्वारा फिल्मी नायक नायिकाओ का सम्मान किया जाएगा.

 उक्त उद्बोधन जिला अध्यक्ष गणेशाराम साहू ने किया. विशेष रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित लेख राम साहू संरक्षक मंडल, पूर्व विधायक कुरूद ने समाज

को संदेश दिया की प्रथम नेत्र शिविर का आयोजन लेख राम साहू के जिला अध्यक्ष बनने के बाद किया गया. धमतरी जिला को शासन के तरफ से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था मुझे राज्यसभा के लिए पूरा साहू समाज सहयोग दिए आप सबका प्रस्ताव दिल्ली तक गुंजा उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं. 2003 में प्रथम छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रथम जिला अध्यक्ष साहू समाज का बना सामाजिक संगठन को मजबूती देने के लिए कर्मा जयंती मनाने के लिए मुझे बुलाया इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं .
15 मार्च को कर्मा जयंती के विशाल बाइक और कार रैली को वृहद रूप से मनाने पर बल दिया जाएगा. जिला साहू संघ धमतरी के कार्यालय के लिए साहू समाज के मांग पर ध्यान रखते हुए लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने 100 कुर्सी देने की घोषणा की.
इस बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,  महामंत्री विजय साहू,  कोषाध्यक्ष संत कुमार, किरण लोकेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, अरुण साहू अध्यक्ष जिला युवा प्रकोष्ठ, वीरेंद्र साहू, यशवंत साहू, निर्मला साहू, रेखा साहू, अनीता साहू, रोशन साहू, लीलाराम साहू, घनाराम साहू, व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष सीमंत साहू, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जागृति साहू एवं अन्य पद अधिकारी गण उपस्थित रहे.

Join us on:

Leave a Comment