रायपुर | रायपुर में गुरुवार को एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने सम्मानजनक स्टाइपेंड की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर इसमें शामिल हुए और अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाईं।
डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पतालों में मरीजों की नियमित देखभाल, इमरजेंसी सेवाएं और स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बढ़ती महंगाई और अधिक काम के बोझ को देखते हुए उन्होंने स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की है।
डॉक्टरों की मुख्य मांगें
- स्टाइपेंड को 15,900 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह किया जाए।
- धमकी या दबाव के बजाय सकारात्मक संवाद हो।
- सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
- इंटर्न डॉक्टरों को स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उनकी मांगों पर जल्द फैसला लिया जाए।










