बसना शासकीय महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।  महासमुन्द जिले के बसना ब्लॉक में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बसना स्थित स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया तथा आमजनों को जागरूक करने एवं घर-घर तक पौधे पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क पौधा वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक पौधारोपण का अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारी जननी और प्रकृति माता के प्रति अगाध श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पवित्र जरिया है। जिस तरह मां हमारा पालन-पोषण बिना किसी स्वार्थ के करती है, ठीक उसी तरह वृक्ष भी जीवनभर हमें ऑक्सीजन और छाया देकर निस्वार्थ सेवा करते हैं।

उन्होंने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए आगे कहा कि बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के चक्र को नियंत्रित करने के लिए सघन वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और समृद्ध पर्यावरण देना चाहते हैं, तो हमें आज ही प्रकृति से जुड़ना होगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर हम अपनी मां को एक अविस्मरणीय सम्मान दे सकते हैं।

महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह, युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पौधा लगा देना ही हमारी जिम्मेदारी की इतिश्री नहीं है। असली कर्तव्य तब पूरा होता है जब हम उस पौधे को वृक्ष बनने तक सींचें और उसकी सुरक्षा करें। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि आज जो पौधा हम अपनी मां के नाम पर रोप रहे हैं, उसकी देखभाल भी एक संतान की तरह ही करेंगे।

कार्यक्रम पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किए गए निःशुल्क पौधा वितरण रथों को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, डिलेश्वरी निराला, मोहित पटेल, बसना शीत गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, नरेंद्र यादव, नरहरि पोर्ते, माधव साव, कामेश बंजारा, पिलेश्वर पटेल, पार्षद राकेश डड़सेना, मंडल सरोज पाण्डेय, महेंद्र सिंह अरोरा, नवीन साव, पार्षद मुजम्मिल कादरी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा,वन मंडलाधिकारी श्रीनिवास तन्नेती,वन विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, स्थानीय जन प्रतिनिधि, समाज सेवी एवं गणमान्यज उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

ई-मेडलीएपीआर के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की समन्वय बैठक,  एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट के ऑनलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर