धमतरी, 14 अगस्त। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए पुनः रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी प्रवेश के लिए निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त की जा सके।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता अथवा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना: पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को सप्तम चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करें।









