रोजगार मेला का आयोजन 24 अगस्त को, 124 पदों पर की जाएगी भर्ती

मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 24 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लायब्रेरी कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, जिला मुंगेली में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा कुल 124 पदों पर भर्ती की जाएगी।

डेस्क ऑफिसर के 14 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण, फिटर के 18 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण, इलेक्ट्रीशियन के 22 पदों के लिए आईटीआई इलेक्ट्रीशियन उत्तीर्ण तथा सुपरवाइजर के 20 पदों के लिए स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। इसी प्रकार बीमा सखी के 25 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण तथा स्कूल क्रेडिट एजेंट के 25 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। पात्र एवं इच्छुक युवा निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर रोजगार के इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment