चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 03 आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने का लॉकेट,चाकू एवं लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। धमतरी पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा  किया।

मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को गौतम नागरची, निवासी मौरीकला, अपनी पत्नी के साथ बठेना अस्पताल धमतरी गया था। अस्पताल से वापस लौटने के बाद वह अपनी साली के लिए खाना लेकर पुनः बठेना अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान करीब 4 बजे गोपाला अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर सब्जी काटने वाले चाकू का भय दिखाया और उसके गले में पहना सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AT 3357 से आमातालाब रोड, यादव भवन के पास सोने का लॉकेट बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और  आरोपियों निलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु, चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम, खिलावन साहू उर्फ बदे को घेराबंदी कर पकड़ा।आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लूट का सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment