रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
रणबीर शर्मा — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद।
कुंदन कुमार — कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर।
अमृत विकास तोपनो — कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली।
जयश्री जैन — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती।
तुलिका प्रजापति — कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम।
तनुजा सलाम — संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।











