निजी क्षेत्र के 265 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन

कवर्धा।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 19 अगस्त 2026 को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 265 पदों (तकनीकी/गैर तकनीकी) में भर्ती की जानी है।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 5,000 से 26,000 है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के वेबपोर्टल में जाकर रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है।

पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 19 अगस्त 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment