3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

धमतरी। 3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी पिता को आजीवन कारावास एवं अन्य दंड से दंडित किया गया है।

प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, धमतरी  नमिता मिंज भास्कर के न्यायालय द्वारा  11 अगस्त 2026 को आरोपी संजय कुमार मरकाम को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया।

इस प्रकरण की विवेचना थाना दुगली के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग द्वारा की गई थी। उनके द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों का व्यवस्थित एवं प्रभावी संकलन करते हुए विवेचना को विधिसम्मत रूप से पूर्ण कर समय पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके फलस्वरूप आरोपी को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय ने प्रकरण में उत्कृष्ट एवं प्रभावी विवेचना के लिए विवेचक सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment