ED ने की एक बार फिर बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों के निवास पर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल और रायपुर, दुर्ग-भिलाई धमतरी में उनके करीबियों के निवास पर दबिश दी। अधिकारियों की टीमें घरों और दफ्तरों में दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित आवास पर ED की जांच चल रही है। इसके अलावा कारोबारी अनूप अग्रवाल के रवि नगर स्थित घर पर भी ED की टीम पहुंची है। अनूप अग्रवाल को रामगोपाल अग्रवाल के करीबी के तौर पर बताया जाता है।

शराब घोटाला मामले में ED ने करीब 8 दिन पहले रामगोपाल अग्रवाल को जेल से गिरफ्तार किया था। रामगोपाल अग्रवाल को EOW ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था।

धमतरी में भी ED की टीम ने दबिश दी है। यहां शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास और उनके भतीजे के घर पर भी जांच चल रही है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment