Dhamtari: लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा टैक्सी ड्रायवर और एफटीसीपी का प्रशिक्षण, आवेदन 27 अगस्त तक

धमतरीमुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर और एफटीसीपी (कम्प्यूटर हार्डवेयर) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 27 अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। टेक्सी ड्रायवर के लिए दसवीं और कम्प्यूटर हार्डवेयर प्रशिक्षण के लिए बारहवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी तथा 18 से 45 वर्ष तक की आयु के आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो आदि के साथ सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आवेदन जमा करना होगा।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment