धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 सारंगपुरी और एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02 सरगी में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि खरेंगा सेक्टर के सारंगपुरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 में सहायिका की भर्ती के लिए उसी वार्ड की निवासी आगामी 8 सितम्बर तक आवेदन कर सकतीं हैं। इसी तरह परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मगरलोड ने बताया कि मोहंदी सेक्टर के सरगी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका की भर्ती के लिए उसी गांव की निवासी आगामी 3 सितम्बर आवेदन कर सकतीं हैं। ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जा सकता। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।