धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए नशीली दवाएं एवं अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बस स्टैंड धमतरी के पास नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रियांशु महावर एवं नरेश सैयाम को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से NRX Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 की 59 स्ट्रिप्स में कुल 590 नशीली गोलियां, कीमत 4,720 रूपये, 2 मोबाइल फोन तथा 2 मोटरसाइकिल जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इसी प्रकार चौकी बिरेझर ने ग्राम चिवरी बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी रितेश कुमार साहू को पकड़ा । आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी शराब, कीमत 2,000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये, कुल 2,300/- रूपये का सामान जप्त कर अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।










