धमतरी। उप जेल धमतरी के सामने सार्वजनिक रूप से रील बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवकों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला जेल/उप जेल धमतरी के मुख्य द्वार के समीप दो युवक मोबाइल से रील बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा उन्हें उप जेल क्षेत्र की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समझाइश दी गई तथा वहां रील नहीं बनाने के लिए कहा गया। इसके बावजूद दोनों युवक आम जगह पर लोगों की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हुए रील बनाते पाए गए।
पुलिस द्वारा उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए शेख आसिफ एवं जसवंत सिंह हिरा के विरुद्ध धारा 170/126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई।










