धमतरी। दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर सेलून संचालक से विवाद होने पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला धारदार चाकू किया बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम करेलीबड़ी में 6 अगस्त को दाढ़ी नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी चम्मन लाल भारती ने टुकेश्वर उर्फ लालू सेन के साथ गाली-गलौज करते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में टुकेश्वर के हाथ, घुटने एवं गाल में चोट आई । रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड में तत्काल अपराध क्रमांक 134/2026, धारा 296, 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी से सघन पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार सब्जी काटने वाला चाकू ग्राम करेलीबड़ी कृषि मंडी की दीवार के पास से बरामद कर जप्त किया गया।आरोपी चम्मन लाल भारती को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।









